खाटू श्याम जी का जन्मदिन 2025 कब है?

खाटू श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम जी का जन्मदिन 2025 इस बार 1 नवम्बर (देवउठनी एकादशी) को मनाया जाएगा।
राजस्थान के सीकर स्थित खाटू धाम में भव्य पूजा, भजन-कीर्तन और चूरमा-पेड़े का भोग अर्पित किया जाएगा।

खाटू धाम में हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास से श्याम बाबा का जन्मदिन मनाया जाता है। भक्त दूर-दूर से खाटू नगरी पहुँचकर इस दिव्य पर्व में शामिल होते हैं। जानिए इस वर्ष खाटू श्याम जी का जन्मदिन 2025 कब है, कौन-से दिन श्याम धाम में विशेष आयोजन होंगे और इस दिन का धार्मिक महत्व क्या है।

जन्मदिन की तिथि 2025

खाटू श्याम जी को ‘हारे का सहारा’ कहा जाता है। हर साल उनके जन्मोत्सव को लाखों श्रद्धालु खाटू धाम में बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्री खाटू श्याम जी की जयंती कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है – जिसे देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। इस वर्ष खाटू श्याम जी का जन्मदिन 1 नवम्बर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा।

वर्षतिथिदिनअवसर
20251 नवम्बर 2025शनिवारखाटू श्याम जी जन्मोत्सव

क्या लगाई जाती है भोग?

खाटू श्याम जी को चूरमा और पेड़े का भोग सबसे प्रिय माना जाता है। भक्त इस दिन विशेष रूप से घर में बने पेड़े और चूरमा का प्रसाद बनाकर बाबा को अर्पित करते हैं। मंदिर में इस दिन विशेष सजावट की जाती है और पूरे नगर में भक्ति गीतों की गूंज रहती है।

देवउठनी एकादशी और विशेष आयोजन

1 नवम्बर 2025 को जब खाटू नगरी में ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे गूंजेंगे, तब पूरा क्षेत्र भक्तिभाव से सराबोर होगा। देवउठनी एकादशी के दिन मंदिर में भजन-कीर्तन, संगोष्ठी, ब्राह्मण भोज और झांकी उत्सव आयोजित किए जाएंगे। यह दिन केवल एक पर्व नहीं बल्कि भक्ति, आस्था और बलिदान का प्रतीक है।

खाटू श्याम जन्मोत्सव से जुड़ी जानकारी

संबंधित नामशुरुआत तिथिकारणपूजा विधि
खाटू श्याम जन्मोत्सव, खाटू श्याम जयंतीकार्तिक शुक्ला एकादशीश्री खाटू श्याम अवतरणभजन-कीर्तन, संगोष्ठी, रामचरितमानस पाठ, ब्राह्मण भोज



#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

श्री श्याम भजन:

  1. hara hu baba song
  2. mere_sarkar
  3. उम्मीद से बढ़कर - भजन
  4. खाटू श्याम भजन
  5. deewana_shyam
  6. shyam-birthday
  7. shyamjanamdin
और देखें

श्री खाटू श्याम जी के पास के होटल और रहने की जगह

खाटू श्याम जी में और होटल देखें